फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, चांदी द्वार से किए दर्शन

Tue, 02 Jan 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर पूजन के दौरान एक संकल्प भी लिया। इस दौरान उनके साथ श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। जहां लगभग पांच पंडितों की उपस्थिति में आपने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन किया और उसके बाद नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना कर एक संकल्प भी लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


किया गया स्वागत सम्मान
पूजन अर्चन के दौरान श्री सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जब पुजारीगण महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप कर रहे थे तब वह भी इन मंत्रों को पढ़ते दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन के बाद नवागत कलेक्टर श्री सिंह ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजा अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का स्वागत सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें