फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इंजीनियरिंग के छात्र और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jan 2024 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: कुशलपुरा और नेहरूनगर में रहने वाले दो युवकों ने देर रात फांसी लगा ली। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
दो युवकों ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कुशलपुरा में रहने वाला जयंत पिता महेश सूर्यवंशी (22) इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। देर रात परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और उतारने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गये, जहां से देर रात शव जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई सूचना
जयंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वही रात डेढ़ बजे के लगभग नीलगंगा थाना क्षेत्र के नेहरूनगर में भी रतनलाल पिता हीरालाल धवन ने घर में फांसी लगा ली। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के बाद देर रात शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची। संभावना जताई गई है कि आर्थिक परेशानी के चलते रतनलाल ने मौत को गले लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें