निर्माण का अवलोकन करते हुए अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जंक्शन की नंबरिंग और ट्रैफिक प्लान
कोठी रोड मार्ग के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि सभी जंक्शन की नंबरिंग की जाए और उनके लिए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्वालिटी मैकेनिज्म तैयार कर रियल टाइम टेस्टिंग की जाए। क्यूब टेस्ट और अन्य जांच समय पर हों। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मार्गों पर सेंट्रल लाइटिंग लगाई जाए और विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधा के लिए सर्विस लेन बनाई जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
ये भी पढ़ें- Indore News: पेड़ों को बचाने सड़क पर उतरे लोग, क्या सरकार सुनेगी 'इंदौर के फेफड़ों' की गुहार
पंचमुखी मार्ग निर्माण का निरीक्षण
संभागायुक्त ने पंचमुखी हनुमान मार्ग का भी निरीक्षण किया और कहा कि सभी महत्वपूर्ण जंक्शन पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से सुधार कार्य किए जाएं। उन्होंने इस मार्ग की नवीनतम लेब रिपोर्ट भी देखी।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस विधायक पर 20 लाख रु. के घोटाले का आरोप, भाजपा ने सख्ती की दी चेतावनी दी; दागे ये सवाल
लैंडस्केपिंग पर भी विशेष ध्यान देने के लिए सुझाव दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
क्वालिटी पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान आशीष सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ लैंडस्केपिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शहर की सुंदरता में इजाफा हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सिंहस्थ कार्यों की गुणवत्ता में 1 प्रतिशत भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट को कोर कटिंग और अन्य गुणवत्ता जांच नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस के शराब वाले बयान पर CM मोहन का पलटवार, कहा- बहनें कोई कांग्रेसी आए तो चप्पल तैयार रखना