फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Road Accident: इंदौर बायपास मार्ग पर हादसा, कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

Mon, 13 Mar 2023 04:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में इंदौर बायपास मार्ग पर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे वृद्ध को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। कार चालक को पकड़ लिया गया है।  
 
विज्ञापन
उज्जैन में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर बायपास मार्ग पर रविवार रात को बाइक पर जा रहे एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। दुर्घटना के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक भाग गया था। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रविवार रात इंदौर बायपास रोड पर शांतिवन ढाबे के पास बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मारी। इससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद किया। मृतक की पहचान ग्राम आकासौदा निवासी बिहारीलाल पिता शोभराम बागरी, उम्र-55 साल, के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी मौके पर आ गए थे। मृतक के रिश्तेदार चन्दर पिता करण सिंह बागरी निवासी ग्राम जयरामपुरा ने बताया कि बिहारीलाल भैरवगढ़ में अपनी बेटी के घर मिलने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसे देर रात पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें