फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सितंबर में उज्जैन को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानें कहां से कहां तक जाएगी

Thu, 13 Jul 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Will Get Second Vande Bharat Train: महाकाल की नगरी उज्जैन को सितंबर महीने में दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन में आठ कोच होने की संभावना है।
विज्ञापन
उज्जैन को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर और भोपाल के बाद अब सितंबर महीने में उज्जैन को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसका संचालन इंदौर से जयपुर के बीच होने की पूरी संभावना है। यह ट्रेन भी आठ कोच की होगी, जिसका रखरखाव जयपुर डिपो द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


चूंकि ट्रेन का मेंटेनेंस जयपुर में होगा, इसलिए स्वाभाविक रूप से यह ट्रेन सुबह जयपुर से चलकर दोपहर में उज्जैन आएगी और कुछ समय रुककर वापस जयपुर की ओर रवाना होगी। पहले चर्चा यह थी कि इस ट्रेन को पश्चिम रेलवे को दिया जाएगा। ऐसा होता तो यह ट्रेन सुबह इंदौर से चलकर दोपहर तक जयपुर पहुंचती और रात तक वापस उज्जैन आ जाती। यह ट्रेन नागदा-कोटा होकर चलने की संभावना ज्यादा है।

अपुष्ट खबरों के अनुसार, ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने उत्तर-पश्चिम रेलवे को तैयारी शुरू करने को कहा है। अभी उद्घाटन का दिन और ट्रेन का टाइम टेबल जारी नहीं किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे को सवाई माधोपुर- जयपुर सेक्शन में कुछ सुधार कार्य करना है, जिन्हें ट्रेन चलाने से पहले पूरा करना होगा।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि इंदौर-जयपुर वंदे भारत को नई कलर स्कीम वाला रैक दिया जाएगा। इसमें सफेद के साथ भगवा रंग होगा, जबकि अब तक चलाई गई वंदे भारत में सफेद के साथ नीले रंग का संयोजन होता है। अब तक देश में भगवा रंग की कोई वंदे भारत शुरू नहीं हुई है। लेकिन पिछले दिनों रेलमंत्री ने चेन्नई स्थित रेल कोच फैक्ट्री में नई कलर स्कीम वाली वंदे भारत के कोच फाइनल किए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें