फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठक, चुनावी रणनीति पर की चर्चा

Wed, 07 Feb 2024 09:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर दो संभागों की बैठक आयोजित की। शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संभाग भर से आए पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहर कांग्रेस कार्यालय में संभाग स्तर की बैठक आयोजित की एवं सभी जिलों के वरिष्ठजनों एवं प्रभारियों से चुनावों को लेकर सुझाव लिए गए। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदोरिया ने भंवर जितेंद्र सिंह एवं जीतू पटवारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रवक्ता लालचंद भारती ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव पर संभाग भर से आए कांग्रेस पदाधिकारी से चर्चा कर सुझाव लिए। इस मैराथन बैठक में उज्जैन संभाग के उज्जैन, मंदसौर एवं शाजापुर के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई, इसके बाद रतलाम एवं धार तथा इंदौर संभाग के खरगोन, बड़वानी और इंदौर जिले के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए।

बैठक के बाद कोयला फाटक स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसे मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उज्जैन प्रभारी कुलदीप सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार समेत अन्य गणमान्य नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें