फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: बाइक चोरी के मामले में तीन वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक्स भी बरामद

Wed, 07 Feb 2024 09:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: शहर के दो थाना क्षेत्रों में पिछले महीनों में चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन बाइकें बरामद की हैं। इनमें से एक बदमाश इंदौर पुलिस की मदद से गिरफ्त में आया है। 
विज्ञापन
महाकाल थाना पुलिस, उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले कुछ महीनों में हुई वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर वाहन चोरों को चोरी की बाइकों समेत गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक मेला ग्राउंड से सालभर पहले हर्ष खत्री की बाइक चोरी होने का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद से वाहन की लगातार तलाश की जा रही थी। बीती रात जानकारी मिलने पर सोडंग के समीप सारीबारी में रहने वाले शंकर चौधरी को इस मामले में गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई। शंकर के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण शहर के थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन


वाहन चोरी के दूसरे मामले में खाराकुआ पुलिस को भी उस वक्त सफलता मिली, जब 2 बदमाश क्षेत्र में वाहन चोरी करने आए थे। दोनों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो एक माह पहले डाबरी पीठा से चोरी की गई बाइक का खुलासा हो गया। उनकी निशानदेही पर कार्तिक चौक झुग्गी बस्ती से 2 बाइक बरामद की गई हैं। दूसरी बाइक कोतवाली क्षेत्र से चोरी होना सामने आया है। खाराकुआ पुलिस के अनुसार वाहन चोर आशीष गोयल और हर्ष कुमार इंदौर के रहने वाले हैं। इंदौर पुलिस से इनका आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें