फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Polls: उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा मतदान, 1105 मतदान केंद्र पर होगी वेब कास्टिंग

Sat, 11 May 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा। संसदीय क्षेत्र में बनाए गए 2097 मतदान केंद्र, जिसमें 315 क्रिटिकल केंद्र और 1105 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। इस बार उज्जैन लोकसभा के लिए कुल नौ अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में संसदीय क्षेत्र उज्जैन-आलोट के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में पर्याप्त छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदाताओं को अपनी बारी आने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। उज्जैन संसदीय क्षेत्र में नौ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 2097 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से विधानसभा नागदा खाचरौद में 273, महिदपुर में 262, तराना में 238 ,घट्टिया में 279, उज्जैन उत्तर में 266, उज्जैन दक्षिण में 294, बड़नगर में 232 एवं आलोट में 253 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले में अभी 266 और आलोट में 59 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर द्वारा निगरानी की जाएगी। 2097 मतदान केंद्रों के लिए कुल 240 सेक्टर ऑफिसर बनाए गए हैं। लगभग 1105 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि उज्जैन संसदीय क्षेत्र में लगभग 9318 कर्मचारी मतदान के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 240 सेक्टर ऑफिसर्स, 342 माइक्रो आब्जर्वर,1844 विशेष पुलिस अधिकारी मिलकर निर्वाचन कराएंगे। 

367 पोलिंग बूथ का महिला कर्मी करेंगी संचालन
कलेक्टर सिंह ने बताया कि 367 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इसमें उज्जैन के 347 और आलोट के 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन पोलिंग बूथ में केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 105 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


9318 कर्मचारी कराएंगे मतदान
मतदान सम्पन्न कराने के लिए 9318 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा संसदीय क्षेत्र में 342 माइक्रो ऑब्जर्वर, 240 सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सीएपीएफ के 300 जवान, एसएएफ के 450,  होमगार्ड के जवान 1221, 1175 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 236 सहायक पुलिस निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। 1844 को विशेष पुलिस अधिकारी भी बनाया गया है।

मतदान केन्द्रों में यह रहेगी व्यवस्थाएं
13 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी केन्द्रों में छाया के लिए टेंट, मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियों, की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा।नागदा खाचरौद विधानसभा में 31 क्रिटिकल, महिदपुर विधानसभा में 32 क्रिटिकल, तराना विधानसभा में 29 क्रिटिकल, घटिया विधानसभा में 40, उज्जैन उत्तर में 55, उज्जैन दक्षिण में 50, बड़नगर में 29 और आलोट में 49 इस प्रकार कुल 315 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में सीसीटी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध रहेगा।

1300 से अधिक संख्या वाले केंद्रों पर लगाए गए अतिरिक्त कर्मचारी
1300 से अधिक संख्या वाले मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि मतदान सुचारू एवं तीव्र गति से चल सके और मतदाताओं को मतदान करने के लिए अधिक समय प्रतीक्षा न करना पडे़। नागदा खाचरौद विधानसभा में 11, महिदपुर विधानसभा में 13, तराना विधानसभा में 7, घटिया विधानसभा में 11, उज्जैन उत्तर में आठ, उज्जैन दक्षिण में 30 और बड़नगर में 14 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

17,98,704 मतदाता करेंगे मतदान
कलेक्टर सिंह ने बताया कि आलोट विधानसभा सहित उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 23 अप्रैल 2024 की स्थिति में 1772734 मतदाता हैं, जिसमें 907231 पुरुष, 891395 महिलाएं एवं 78 अन्य शामिल हैं। उज्जैन के मतदाताओं जेंडर रेशों 984 है और सर्विस वोटर की संख्या 1535 है, जिनमें 1483 मतदाताओं के द्वारा घर पहुंच मतदान सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें