फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कलेक्टर-SP पहुंचे मतगणना स्थल, इंजीनियरिंग कॉलेज के चारों ओर 100 मीटर की दूरी पर लगाए गए बैरिकेड

Fri, 24 Nov 2023 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में भी सम्बन्धितों को निर्देश दिये। मीडिया कक्ष के साइड में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रवेश दिये जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम एवं एसपी सचिन शर्मा ने अधिकारियों के साथ शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मतगणना स्थल का व्यापक निरीक्षण कर चाक चौबंद व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन


कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि मतगणना कक्ष एवं बैरिकेड्स लगाने का काम शनिवार तक पूरा करें ताकि व्यवस्थाओं का पुन: जायजा लिया जा सके। मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के चारों तरफ 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेन्टों और अभ्यर्थियों तथा मतगणना में ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारियों आदि की एंट्री अलग-अलग स्थानों से दिए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के संबंध में भी संबंधितों को निर्देश दिए। मीडिया कक्ष के साइड में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए। एंट्री करने वालों के प्रवेश-पत्र की चैकिंग कर मोबाइल अंदर न ले जाएं, इसके लिए चैकिंग पाइंट पर टेंट लगाकर जिम्मेदार व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि संबंधितों के मोबाइल एक स्थान पर व्यवस्थित रखे जाएं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, उज्जैन उत्तर एवं दक्षिण के आरओ तथा एडीएम अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें