शहर में कुछ इस तरह से चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चार महीने एक ऐसा मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है, जिसमें कोई रंगोली तो कोई मेहंदी बनाकर इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने में लगा हुआ है।
स्वीप के नोडल अधिकारी साबिर अहमद सिद्धिकी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरन्तर कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। रंगोली प्रतियोगिताओं में आकर्षक रंगोली और स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के सन्देश दिये गये है। महिलाओं द्वारा हाथों पर मेंहदी के साथ-साथ मतदान के प्रति जागरूकता के सन्देश दिये जा रहे हैं।