3500 कार्यकर्ता देंगे सेवा
7 दिवसीय शिव महापुराण में अभी तक सेवा देने के लिए 3500 लोगों ने देर शाम तक अपना पंजीयन करा लिया है। इसके अलावा प्रशासन भी यहाँ पिछले 15 दिनों से लगा हुआ है। पूरे बडनगर रोड क्षेत्र में पुलिसकर्मी एवं प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
आज से कथा फिर आएंगे नेता-अभिनेता
सीहोर वाले पंडित जी प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे यह कथा आगे बढ़ेगी इस कथा का श्रवण करने के लिए नेत-अभिनेता कथा स्थल पर पहुंचेंगे। जानकारों के मुताबिक इस कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी छह अप्रैल को उज्जैन आ सकते हैं। बता दें, इस आयोजन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई नेताओं को इस कथा में आने का न्यौता दिया गया था।
Read More: Ujjain: महाकाल की नगरी में कल से शिव महापुराण सुनाएंगे प्रदीप मिश्रा,जाने से पहले जानिए कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं