फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरेंद्रानंद सरस्वती पहुंचे उज्जैन, कहा- देश में वक्फ बोर्ड-मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की जरूरत नहीं

Sun, 02 Apr 2023 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने धर्म नगरी उज्जैन में कहा कि 21वीं सदी से इस देश में वक्फ बोर्ड की कोई जरूरत नहीं है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आवश्यकता अब नहीं रही, क्योंकि वक्फ बोर्ड भूमाफिया के रूप में जो किसी की भी संपत्ति पर अपना हाथ रख देते हैं जो गलत है। 
विज्ञापन
काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती उज्जैन पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सुमेरुपीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती रविवार को धर्म नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा है कि देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आवश्यकता अब नहीं रही,  वक्फ बोर्ड की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि वक्फ बोर्ड भूमाफिया के रूप में जो किसी की भी संपत्ति पर अपना हाथ रख देते हैं जो गलत है। 
विज्ञापन


काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने धर्म नगरी उज्जैन में कहा कि 21वीं सदी से इस देश में वक्फ बोर्ड की कोई जरूरत नहीं है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आवश्यकता अब नहीं रही, क्योंकि वक्फ बोर्ड भूमाफिया के रूप में जो किसी की भी संपत्ति पर अपना हाथ रख देते हैं जो गलत है। भारत में अमन चैन शांति बनी रहना चाहिए। जेल में अलगाववादी, आतंकवादी बंद हैं उनकी फाइलों को बंद कर अपराधियों को कड़े से कड़ा दंड दिया जाना चाहिए। जल सेना, थल सेना, वायु सेना को विशेषाधिकार मिलना चाहिए। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता समान कानून, जनसंख्या नियंत्रण, समान शिक्षा नीति देश के हित के लिए लागू करना चाहिए। आपने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री यदि वर्तमान सरकार का बनता है तो यह देश के राष्ट्र के हित के लिए अच्छा होगा। 
 
विज्ञापन

काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने महाकाल का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए
काशी सुमेरुपीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती रविवार को धर्म नगरी उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के साथ ही चिंतामन गणेश मंदिर में पहुंचकर भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात तीर्थ पुरोहित पंडित नारायण उपाध्याय के निवास पर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितगणों ने शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। तीर्थ पुरोहित पंडित गौरव उपाध्याय ने बताया कि काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती बाबा महाकाल व अन्य स्थलों के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने उत्कर्ष हो राष्ट्र विरोधी शक्तियों के उन्मूलन की कामना बाबा महाकाल के दर्शन कर की। इसके बाद वे सीधे देवास के पास आयोजित हनुमान मंदिर की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें