फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मरने से पहले चाचा ने भतीजों को दिया ये संदेश, फिर दी जान; जानें सुसाइड नोट में क्या लिखकर छोड़ा?

Tue, 10 Feb 2026 07:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में एक 72 वर्षीय वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने भतीजों को मोबाइल संदेश भेजकर संपत्ति के बंटवारे की बात लिखी थी।
विज्ञापन
72 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदा नगर में रहने वाले 72 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार रात अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित थे और उनके दो भतीजे समीप ही रहते हैं। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने भतीजों को मोबाइल पर संदेश भेजकर संपत्ति को आपस में बांट लेने की बात लिखी थी।

माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार महानंदा नगर निवासी राजेन्द्र पिता विपिन सूद (72) फ्रीगंज क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान संचालित करते थे और अविवाहित थे। सोमवार शाम वे दुकान बंद कर अपने घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पास ही रहने वाले अपने भतीजों को मोबाइल पर संदेश भेजा कि वह मर रहे हैं और उनके बाद घर में रखी सोने-चांदी की रकम आपस में बांट ली जाए।

मैसेज भेजने के बाद राजेन्द्र सूद ने जहर खा लिया। रात करीब 2 बजे उनके भतीजे अंकुर सूद ने मोबाइल पर संदेश देखा और तत्काल उनके घर पहुंचे, जहां उन्होंने बिस्तर पर अपने अंकल का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: महिला ने पुलिस कमिश्नर को भेजा वीडियो, स्मैक बेचने वाले पति को कराया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। मंगलवार सुबह मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता के दो भाई और दो बहनें हैं। राजेन्द्र सूद अविवाहित थे और परिवार में वही उनके नजदीकी रिश्तेदार थे। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है, जिसमें मृतक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें