फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास हुआ असफल, अलार्म बजते ही भागा चोर; इनकी तत्परता से टली वारदात

Tue, 10 Feb 2026 07:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के हटा नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। बैंक अलार्म और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा नगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हटा में अज्ञात चोर द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बैंक में लगे अलार्म और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके चलते आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्ति बैंक के पीछे स्थित एक खिड़की के माध्यम से बैंक परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान बैंक की सुरक्षा प्रणाली सक्रिय हो गई और अलार्म बजने लगा। अलार्म की सूचना बैंक के दिल्ली स्थित सर्वर और कर्मचारियों तक पहुंची, जिसके बाद तत्काल हटा थाना पुलिस को सूचित किया गया।

सघन सर्च अभियान चला रही है पुलिस
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी और अलार्म बजने के कारण आरोपी बैंक से भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी हटा पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी सोमवंशी ने बताया कि यह चोरी का प्रयास था, जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। बैंक के सभी लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं। डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम द्वारा बैंक परिसर की गहन जांच की गई है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, हालांकि वे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस टीम क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चला रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल

एसपी ने यह भी कहा कि बैंक के पीछे का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से कमजोर पाया गया है। इस संबंध में बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रबंधक अखिलेश कुमार ने जानें क्या बोले?
वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया हटा शाखा के प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से उन्हें बैंक में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की सजगता और बैंक की नेट कनेक्टिविटी के कारण बड़ी घटना टल गई। बैंक में उस समय करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद मौजूद थे और लगभग 25 लॉकर हैं, जो सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा
 हटा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में बैंक में चोरी के प्रयास ने एक बार फिर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपी तक कब तक पहुंच पाती है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कब लगाम लगती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें