फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पत्नी से नाराज पति जान देने पटरी पर लेटा, ऊपर से गुजरी ट्रेन की कई बोगियां फिर भी नहीं आई एक खरोंच

Tue, 04 Apr 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में एक शख्स पत्नी से नाराज होने के बाद अपनी जान देने के लिए ट्रेन की पटरी पर लेट गया, उसके ऊपर से मालगाड़ी के कई डिब्बे गुजरे लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में छोटे से विवाद के बाद पत्नी के पीहर जाने की बात से आहत एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन




दरअसल जबरन कालोनी निवासी राजू खोईवाल घरेलू झगड़े के बाद पत्नी के बच्चों समेत मायके जाने से नाराज था, जिसके चलते वह रेलवे फाटक के पास रेल की पटरी के बीच में जाकर लेट गया था। इस दौरान मालगाड़ी के सभी डिब्बे उसके ऊपर से निकल गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि इस घटना में उसे कोई चोट नहीं आई। बाद में गेटमैन ने उसे उठाकर आरपीएफ पुलिस को सौंपा। जहां थाना प्रभारी ने राजू को समझाइश देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें