फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Temple: बेंगलुरू से आए श्रद्धालुओं ने महाकाल को चढ़ाया चांदी की परत चढ़ा पाटला

Tue, 28 Mar 2023 09:33 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बेंगलुरू से आए श्रद्धालु ने बाबा महाकाल के दरबार मे चांदी की परत चढ़ा पाटला चढ़ाया है। इसमें पांच किलो 100 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है। 
 
विज्ञापन
उज्जैन में चांदी की परत चढ़ा पाटला चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर भगवान को बेंगलुरू से आई श्रद्धालु सोनिया मंडोरा ने चांदी की परत चढ़ा बड़ा पाट अर्पित किया। वह वर्ष में दो-तीन बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आती हैं। उन्हें यहां असीम शांति और अध्यात्म की साक्षात अनुभूति होती है। गर्भगृह स्थित दो चांदी के स्तम्भ-दीप के मध्य के नाप अनुरूप सागवान की लकड़ी पर शुद्ध चांदी की परत से इसका निर्माण करवाया है। इसमें पांच किलो 100 ग्राम चांदी लगी है। पाटला बनाने की प्रेरणा पं. टोनी गुरुजी से मिली थी। 

विज्ञापन


चांदी के दो चौरसे का भी आया दान
महाराष्ट्र के अहमनगर से आए श्रद्धालु गोविन्द राजेन्द्र मेडेवार ने भगवान श्री महाकाल की सेवा में एक किलो 16  ग्राम चांदी के दो चौरसे अर्पित किए। चौरसे कोठार शाखा में जमा कर दिए गए हैं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने बताया कि दान देने वाले दोनों श्रद्धालुओं को विधिवत रसीद प्रदान की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें