फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Mandir Bhasma Aarti: श्रावण मास के अंतिम सोमवार पूजन करने पहुंचे शिवराज, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 28 Aug 2023 01:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

CM Shivraj in Ujjain : श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात से ही बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु कतार में खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे थे। रात 2:30 बजे मंदिर के पट खुले, वैसे ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की दिव्य आरती का लाभ लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर पूजन अर्चन में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को महाकाल का पूजन-अर्चन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लाखों आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ी। जिन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। चलित भस्म आरती के तहत दर्शन का क्रम रात्रि 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही शुरू हुआ, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोमवार को गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थी। सोमवार को छोड़कर मंदिर में प्रतिदिन बाबा महाकाल के गर्भगृह के पट अलसुबह 3 बजे खुलते हैं। लेकिन आज बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए आधे घंटे पहले जागे। 



सोम प्रदोष के विशेष संयोग पर पूजा-अर्चना
बाबा महाकाल के भक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शन करने सपत्निक उज्जैन आए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस पूजन-अर्चन को करवाने वाले पंडित प्रदीप गुरु और पंडित यश गुरु ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर रुद्राभिषेक पाठ के साथ भगवान का पूजन अर्चन किया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज सोम प्रदोष का विशेष संयोग भी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन अभिषेक किया।

विज्ञापन

2 of 3
भस्म आरती में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पहले स्नान फिर हुआ सुखे मेवे से श्रृंगार
भस्मआरती के पूर्व मंदिर मे पुजारी, पुरोहितों ने जलाभिषेक कर भगवान महाकाल का भांग और सूखे मेवे से श्रृंगार किया। पूजन के पश्चात महानिवार्णी अखाड़े के द्वारा भस्म अर्पित की गई। 

चलायमान दर्शन व्यवस्था बनी सहायक
श्रावण मास में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओ को बाबा महाकाल की अलसुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन हो सके। इसीलिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने चली दर्शन व्यवस्था की शुरुआत की है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान चलायमान दर्शन व्यवस्था का लाभ लेकर लाखो भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल का आशीर्वाद पूरे देश-प्रदेश पर बना रहे यही कामना - जयवर्धन सिंह
पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के दर्शन किए इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बाबा महाकाल की इस आरती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपने अभी कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश व प्रदेश पर बना रहे बस मेरी यही कामना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें