फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा की भोग-प्रसादी बना रही रिकॉर्ड; नए साल में 60 लाख का लड्डू प्रसाद घर ले गए भक्त

Mon, 08 Jan 2024 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी और 31 दिसंबर को महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए भक्त 60 लाख रुपये से अधिक की लड्डू प्रसादी साथ ले गए। 
 
विज्ञापन
महाकाल भोग प्रसाद। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल का दरबार निराला है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और यहां आने वाले दान ने तो अब तक रिकॉर्ड बनाया ही है, लेकिन अब मंदिर में विक्रय की जाने वाली भोग प्रसादी भी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी और 31 दिसंबर को महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए भक्त 60 लाख रुपये से अधिक की लड्डू प्रसादी साथ ले गए। इन दो दिन में 150 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री। इस दौरान 11 लाख 50 हजार भक्त दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 31 जनवरी को 3 लाख 50 हजार और 1 जनवरी को 8 लाख 50 हजार भक्तों ने महाकाल मंदिर आकर दर्शन किए। 35 घंटे तक मंदिर के अलग- अलग लड्डू प्रसादी के काउंटर खुले रहे। इन दो दिन के लिए मंदिर समिति ने कुल 200 क्विंटल लड्डू प्रसादी बनवाई थी। आपने बताया कि प्रसाद के लिए अलग-अलग वजन के पैकेट तैयार किए जाते हैं। इनमें 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो का पैकेट तैयार किया जाता है। याद रहे कि महाकालेश्वर मंदिर में समिति द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद (शुद्ध घी और बेसन से निर्मित) का विक्रय किया जाता है। प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल लड्डू बनता है। पर्व के दिन में अलग से बनाकर रख लिया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें