जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक
उज्जैन में एसपी प्रदीप शर्मा ने 5 वर्षीय दैविक बिसारिया को अनुकंपा नियुक्ति के तहत "बाल आरक्षक" का नियुक्ति पत्र सौंपा। दैविक के पिता, आरक्षक लोकेश बिसारिया, का बीमारी से निधन हो गया था। इस संवेदनशील पहल से पुलिस विभाग ने परिवार को सहारा और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।
बता दें कि उज्जैन में एसपी प्रदीप शर्मा की गोद में बैठे एक बालक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह बालक 5 वर्षीय दैविक बिसारिया है, जिसे अनुकंपा के आधार पर "बाल आरक्षक" नियुक्ति का पत्र दिया गया। दरअसल दैविक के पिता, लोकेश बिसारिया, झारड़ा थाना में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। दुर्भाग्यवश, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। परिवार की सहमति से लोकेश के पुत्र दैविक को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक बनाया गया। बुधवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने दैविक और उनके परिवार को बुलाकर औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान दैविक को एसपी ने गोद में बैठाकर सांत्वना दी और भविष्य में उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की।
स्वर्गीय आरक्षक को नमन
एसपी शर्मा ने लोकेश बिसारिया को एक बहादुर और ईमानदार कर्मचारी बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है। बाल आरक्षक की अनुकंपा नियुक्ति ने संवेदनशीलता के साथ प्रशासनिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। उज्जैन पुलिस ने इस पहल से इंसानियत की मिसाल पेश की है।
जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक
जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक