फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन नगर निगम का जनसंवाद, महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने नागरिकों से जानी समस्याएं, यह किया निराकरण

सार

उज्जैन नगर निगम ने जनसंवाद शिविर का आयोजन किया। इसमें महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व निगम सभापति प्रकाश चितौड़ा, क्षैत्रीय पार्षद दिव्या बलवानी ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
जनसंवाद शिविर.....महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने नागरिकों से जाना आखिर क्या है समस्या...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में जनसंवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य वार्ड के रहवासियों को शासन की जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान करना और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है।

विज्ञापन


वार्ड क्रमांक 47 के दो तालाब स्थित योगा हॉल में शुक्रवार को जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तौड़ा और क्षेत्रीय पार्षद दिव्या बलवानी की उपस्थिति रही। शिविर में महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने अलग-अलग संवाद कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डॉ. सरोज यादव, ओ.पी. गर्ग, कुलदीप आर्य, और अन्य नागरिकों ने वार्ड में साफ-सफाई और आवारा मवेशियों की समस्याओं को उजागर किया। अधिकारियों को तुरंत इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।

महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि जनसंवाद शिविर में बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिविर के माध्यम से सभी समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान किया जाएगा। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि इस शिविर की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन और नगर निगम दोनों स्तर पर की जा रही है। उनका उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके। शिविर में राज्य शासन के 16 शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें