फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: व्यापारी की बेटी को बातों में उलझाया और गल्ले से उड़ा लिया 30 हजार कैश, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

Wed, 03 Aug 2022 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के खाचरोद में एक व्यापारी के दुकान से 30 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चोरी की वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि देखने वालों के होश उड़।
विज्ञापन
गल्ले से कैश निकालता बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के खाचरोद थाना इलाके के घिनोदा में दो बदमाशों ने दुकान के काउंटर में बैठी व्यापारी की बेटी को बातों में उलझाकर गल्ले से 30 हजार रुपये कैश निकाल लिया और फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
व्यापारी राजेश पाटीदार की खाचरोद तहसील से 5 किलोमीटर दूर ग्राम घिनोदा में राजेश पाटीदार की सीमेंट-सरिए की दुकान है। व्यापारी का घर दुकान में ही ऊपर की मंजिल पर है। मंगलवार दोपहर को करीब 1:30 बजे व्यापारी की बेटी दुकान के गल्ले पर बैठी थी। इसी दौरान दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकान से करीब 2 हजार रुपये का सामान खरीदा। जब दुकानदार युवती ने युवक से लिए पैसे गल्ले में रखे इसी दौरान दोनों युवकों ने गल्ले में रखे कैश को देखा, उन्होंने युवती को बातों में उलझाया और सामान का रेट पूछा। युवती जैसे ही पिता से सामान का रेट पूछने गई दोनों बदमाश युवकों ने गल्ले में रखे 30 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें