फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह, CAA और NRC पर कही ये बात

Sat, 16 Mar 2024 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: 20 से अधिक नवविवाहित जोड़ो को साथ लेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा ने आज श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के चांदी द्वार से दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मीडिया के कुछ सवालों का जवाब भी दिया। 
विज्ञापन
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए पर सवाल उठाने वाले नासमझ है, उन्हें इस एक्ट की कोई जानकारी नहीं है। इस एक्ट से लोगों को नागरिकता मिलेगी ना कि किसी की नागरिकता इससे छीनी जाएगी। वर्तमान में असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भले ही इस एक्ट पर अभी सवाल उठा रहे हो, लेकिन आने वाले समय मे यह एक्ट किसी के लिए मुसीबत नहीं बल्कि फायदेमंद ही साबित होगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं अपने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के 1 किलोमीटर के दायरे में चलाई जा रही नॉनवेज की दुकाने बंद किए जाने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि उज्जैन में जो बिना नींव की मस्जिद है, वहां भी ASI सर्वे होना चाहिए। 

जल्द लागू होगा NRC
भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि बहुत जल्द NRC लागू होने वाला है। इसके लागू होते ही लगभग 10 करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशी बंगाल छोड़कर जाएंगे, इससे भुखमरी कम हो जाएगी। साथ ही आपने कहा कि भगवान राम का मंदिर तो बन गया, अब काशी और मथुरा की बारी है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के मुंह खोलने से भाजपा को होता है फायदा
भाजपा विधायक टी राजा ने कहा की 'कांग्रेस मे सीनियर लीडर्स को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उनको राहुल गांधी ऐसा नेता मिला है, जिसके मुंह खोलने से फायदा भाजपा को मिलता है। राहुल गांधी पर बड़ी-बड़ी रील्स बनती हैं। वे जान गए हैं कि कांग्रेस की नैया में बैठेंगे तो डूबेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें