फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 6 माह से नहीं पहुंचा राशि का भुगतान, एनआरएचएम की वेबसाइट के वायरल फोटो ने मचाई खलबली

Sat, 16 Mar 2024 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एनआरएचएम की वेबसाइट की कुछ जानकारी वायरल हो रही है। जिसमें वर्ष 2023-2024 में आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाली राशि को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। वायरल हो रही सूची में तो आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली पूरी राशि बता दी गई है, लेकिन सोचने वाली बात यह है इस सूची में जिन आशा कार्यकर्ताओं के नाम दर्ज हैं, उनके खातों में लगभग 6 माह से यह राशि पहुंची ही नहीं है।
विज्ञापन
6 माह से नहीं पहुंचा राशि का भुगतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, मामला कुछ इस प्रकार है कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए जिले की लगभग 2000 आशा कार्यकर्ताएं जी तोड़ मेहनत करती हैं। उन्हें सरकार की इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रति माह 2000 और राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 4000 की राशि मिलती है, लेकिन यह आशा कार्यकर्ताएं और भी बेहतर तरीके से कार्य करें, इसीलिए इन्हें डिलीवरी करवाने पर 1200, विवाह पंजीयन पर 200 गर्भवती की आयरन की जांच करवाने पर 800, एचबीवीसी की जांच करवाने पर 50, गर्भवती का पंजीयन करवाने पर 200 और बच्चे की देखभाल करने पर 500 रुपये के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की 54 योजनाओ का लाभ दिलवाने पर प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है।

विज्ञापन


राशि न मिलने से आशा कार्यकर्ताएं हैरान
अब उज्जैन में इस राशि को लेकर दो पत्र वायरल हो रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2023-2024 में सभी आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि आशा कार्यकर्ताओं के खाते में लगभग 6 माह से यह राशि पहुंची ही नहीं है। वायरल हो रहे कागजों में आशा कार्यकर्ताओं के इंसेंटिव अमाउंट की पूरी डिटेल होने और खाते में कोई भी राशि न मिलने से आशा कार्यकर्ताएं खुद कुछ समझ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

एनआरएचएम की बीसीएम से संपर्क करने की कोशिश
सोर्स बताते हैं कि इस मामले में कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने एनआरएचएम की बीसीएम हिना खान और अकाउंटेंट मनीष शर्मा से भी संपर्क किया है, लेकिन इन जिम्मेदारों द्वारा उन्हें सिर्फ वेबसाइट अपडेट करने की बात कही तो गई है, लेकिन यहां नहीं बताया गया कि यह राशि उनके खातों में क्यों नहीं आ पा रही है। वैसे इस मामले को लेकर जब अकाउंटेंट मनीष शर्मा और बीसीएम हिना खान से जब उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करना चाहेगा तो उनसे बात नहीं हो पाई। 

1- अगर ऐसी कुछ गड़बड़ी चल रही है तो इसकी शिकायत जल्द ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ दीपक कुमार पिप्पल को की जाएगी और इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन


सुमन अंजना पटेल, आशा एवं सहयोगी कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

2- अगर वेबसाइट पर इस प्रकार का कोई अपडेट किया गया है और आशा कार्यकर्ताओं को यह राशि नहीं मिली है तो हम इसे दिखवाएंगे यह हमारी जिम्मेदारी है। 

डॉ दीपक कुमार पिप्पल, सीएमएचओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें