फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बिजली के खंभे में घुसी तेज रफ्तार बलेनो कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल, उज्जैन-देवास रोड पर हादसा

Fri, 10 Feb 2023 01:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

देवास से उज्जैन की ओर आ रहे बलेनो कार चालक युवकों को तेज रफ्तार में ड्राइविंग करना भारी पड़ गया। युवक कार की रफ्तार को संभाल नहीं सके और हादसे का शिकार हो गए। बेकाबू कार खेत में लगे बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे का शिकार बलेनो कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास रोड पर तेज गति से कार दौड़ा रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर को पार करते हुए खेत में विद्युत पोल से टकरा गई और पोल पर लगे विद्युत डीपी में फंस गई। हादसे में दोनों कार सवार युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवास से उज्जैन की ओर तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार क्रमांक एमपी 09 सी एस 5719 डिवाइडर क्रॉस करते हुए बिजली के पोल में जा फंसी। दुर्घटना इतनी जल्दी घटित हुई कि राहगीर कुछ समझ पाते इसके पहले ही कार मैं बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें