फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन बोरवेल हादसा: तीन साल के बच्चे की मौत, 22 घंटे चली निकालने की कोशिश रही नाकाम

Fri, 10 Apr 2026 07:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के झालरिया गांव में तीन साल के मासूम भागीरथ की बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। उसको बचाने के लिए 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरने से तीन साल के भागीरथ की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के बड़नगर के ग्राम झालरिया में मौत और जिंदगी के बीच की जंग मासूम भागीरथ हार गया।  3 साल के भागीरथ की मौत  एक गहरे बोरवेल में गिरने के कारण हो गई। उसे बचाने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने 22 घंटे तक अपनी  पूरी ताकत झोंक दी ।

विज्ञापन

राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला 3 वर्षीय भागीरथ अपने परिवार के साथ भेड़ चराने के लिए उज्जैन के बड़नगर आया था। गुरुवार रात करीब 7.30  बजे जब परिवार काम में व्यस्त था, खेलते-खेलते मासूम एक खुले बोरवेल के पास जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोरवेल में झांकने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहराई में समा गया। जैसे ही परिजनों को इस हादसे का पता चला, चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते प्रशासन हरकत में आ गया। 22 घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बोरवेल के भीतर कैमरा डाला गया। बच्चे की निगरानी रखी गई। सीसीटीवी के माध्यम से भागीरथ को करीब 75 फीट की गहराई पर लोकेट किया गया है। फिर बोरवेल के बरावरी से सुरंग खोदी गई। इन सब प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। सिलसिले वार पढ़िए इस पूरी घटना के बारे में..।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें