फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: आरटीओ चेकिंग में हादसा, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Fri, 10 Apr 2026 06:56 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आरटीओ चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में आरटीओ चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां उड़नदस्ता टीम में शामिल एक होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान देवेंद्र मिश्रा आरटीओ की उड़नदस्ता टीम के साथ नेशनल हाईवे पर चेकिंग ड्यूटी में तैनात थे। टीम पनिहार थाना क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास वाहनों की जांच कर रही थी और हर गुजरने वाले वाहन को रोककर चेक किया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक मौके पर पहुंचा और देवेंद्र मिश्रा को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव आज से, महिला आरक्षण कानून की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी आशीष त्रिवेदी के मुताबिक घटना पनिहार के छौंदा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र मिश्रा उड़नदस्ते में चेकिंग ड्यूटी में थे और टॉयलेट के लिए सड़क पार करके गए थे, वापस लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के बाद पनिहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें