फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आज और कल उज्जैन में ही रहेंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, भारतीय ज्ञान परंपरा कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

Tue, 17 Jan 2023 02:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज और कल उज्जैन में ही रहेंगे। वे विक्रम विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित हो रही कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 17 जनवरी को उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई दो बजकर 30 मिनट पर सूरत (गुजरात) से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर उज्जैन पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल पटेल आज उज्जैन में रात्रि विश्राम करने के बाद 18 जनवरी की सुबह 10:30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित हो रही कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:05 बजे विक्रम कीर्ति संग्रहालय में पहुंचकर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे...
उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से विक्रम कीर्ति मंदिर पुरातत्त्व एवं पाण्डुलिपि संग्रहालय के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस दौरान अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मे सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारसचन्द्र जैन और प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन पर संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें