फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, बोले- वनवास खत्म हुआ

Tue, 17 Jan 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पंडित आशीष पुजारी ने उनसे कहा कि आपका महाकाल दर्शन करने आना 8-9 वर्षों बाद हो रहा है, जिस पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 वर्ष नहीं…. मैं पूरे 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल की शरण में आया हूं मेरा वनवास पूरा हुआ।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का पूजन करते अनिल अंबानी, टीना अंबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नामी-गिरामी अरबपति कारोबारी अनिल अंबानी ने मंगलवार को अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। अनिल अंबानी ने गर्भगृह में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान अनिल अंबानी पीले रंग के शोला व सफेद अंग वस्त्र में दिखाई दिए। उन्होंने गर्भ गृह में  बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन व अभिषेक संपन्न करवाया। पूजा के बाद अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने नंदी हॉल में बैठकर  मंत्रों का जाप भी किया।
विज्ञापन


 

महाकाल प्रबंध समिति की ओर से एडीएम संतोष टैगोर ने अनिल अंबानी को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी भेंट कर उनका सम्मान किया। दर्शन के दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जैसे ही उद्योगपति अनिल अंबानी महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे उसी दौरान पंडित आशीष पुजारी ने उनसे कहा कि आपका महाकाल दर्शन करने आना 8-9 वर्षों बाद हो रहा है, जिस पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 वर्ष नहीं…. मैं पूरे 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल की शरण में आया हूं मेरा वनवास पूरा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें