फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पत्थर से सिर कुचलकर फल व्यापारी की हत्या, रुपयों के लेनदेन में हुआ विवाद, छह लोगों पर केस दर्ज

Mon, 22 Jan 2024 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चिमनगंज थाना क्षेत्र के छोटी मायापुरी में हत्या के मामले में पुलिस ने मां की शिकायत पर छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमनगंज थाना क्षेत्र के छोटी मायापुरी में रुपयों के लेनदेन को लेकर देर रात फल व्यापारी की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले व्यापारी की मां से मारपीट की और फिर बेटे पर पत्थर और फर्सी से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित छोटी मायापुरी में रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक फल व्यापारी और उसकी मां के साथ विवाद किया। गालीगलौच से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हत्या तक पहुंच गया। हत्यारे ने पहले युवक की मां को पीटा और उसके बाद पुत्र पर पत्थर और फर्सी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
चिमनगंज थाना प्रभारी आनंद तिवारी ने बताया कि छोटी मायापुरी में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार रात को बबलू पिता किशोर कछुआ उम्र 26 वर्ष के साथ क्षेत्र में रहने वाले गोलू, बिट्टा, भय्यू और अन्य आधा दर्जन लोगों ने रुपयों को लेकर विवाद किया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि हत्यारे ने पहले बबलू और उसकी मां कौशल्या बाई के साथ लातघूसों से मारपीट की और बाद में बबलू पर फर्सी और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोस के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बबलू की मां कौशल्याबाई की रिपोर्ट पर आधा दर्जन हत्यारो के खिलाफ ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें