फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल के साथ विराजे भगवान श्री राम, जय श्री महाकाल-जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

Mon, 22 Jan 2024 09:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अयोध्या में आज होने वाली श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्साह महाकाल लोक में भी दिखाई दिया। मंदिर में बाबा महाकाल संग विराजे भगवान श्री राम। पुष्पवर्षा हुई, फुलझड़ियां जलाई गईं। जय श्री महाकाल के साथ मंदिर परिसर में गूंज उठा जय श्री राम।
विज्ञापन
महाकाल संग विराजे भगवान श्री राम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या की पावन धरा पर आज होने वाले भगवान श्री रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी देखने को मिला। सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती आज कुछ निराले ढंग से संपन्न हुई, जिसमें भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के साथ भगवान श्री राम भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन




मंदिर के गर्भग्रह में वैसे तो आज प्रतिदिन की तरह ही बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक शृंगार कर उन्हें भस्म रमाई गई, लेकिन आज बाबा महाकाल भगवान श्री राम के रूप में शृंगारित हुए मंदिर में जय श्री महाकाल के साथ जय श्री राम का उद्घोष हुआ और आरती में पुष्पवर्षा के साथ फुलझड़ियां जलाकर यह उत्सव भी मनाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी सोमवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल के साथ भगवान श्री राम का गर्भगृह में पूजन किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री राम स्वरूप मे शृंगार हुआ। फिर उन्हें भस्म रमाई गई। उसके बाद बाबा महाकाल ने नवीन मुकुट धारण किया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो गया।



भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान का भोग लगाया
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में बाबा महाकाल का महापूजन किया और भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान का भोग लगाया। आरती उपरांत प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। साथ ही नंदी मण्डपम एवं गणेश मण्डपम के प्रथम तीन बैरिकेट में भगवान श्रीराम का संकीर्तन भी किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें