फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बैंक में युवक से पचास हजार की ठगी, भीड़ का फायदा उठाकर शातिरों ने झोला काटकर निकाले रुपये

Sun, 02 Jul 2023 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

माकड़ोन में छोटे से कमरे में चल रहा बैंक। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने युवक का झोला काटकर निकाल लिए पचास हजार रुपये।
विज्ञापन
थाना माकड़ोन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माकड़ोन के बैंक में शनिवार को किराना दुकान का कर्मचारी रुपये जमा कराने गया था। बैंक में भीड़ के चलते लाइन लगी हुई थी। वह लाइन में खड़ा था। इसी दौरान किसी ने ब्लेड से झोले को काटा और उसमें से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उसके आगे और पीछे खड़ी दो महिलाओं पर शंका जताई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्याम पिता जगदीश परमार किराना दुकान पर काम करता है और शनिवार दोपहर दुकानदार ने उसे एक लाख 30 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने भेजा था। श्याम बैंक में पहुंचा जहां काफी भीड़ थी और केश जमा कराने वाले काउंटर पर लाइन लगी थी। रुपये जमा कराने के लिए वह भी लाइन में लग गया और नोटों से भरा झोला उसके हाथ में था। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने ब्लेड से झोला काट और उसमें से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली, जब वह काउंटर तक पहुंचा और रुपये देखे तो झोला फटा हुआ था। उसने वहां रुपये तलाशने शुरू किए, लेकिन नहीं मिले। 

उसने दुकान मालिक को सूचना दी और थाने पहुंचकर रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि लाइन में उसके आगे और पीछे दो महिलाएं खड़ी थीं और संभवत: उन्हीं ने झोला काटकर रुपये चुराए हैं। पुलिस ने बैंक जाकर जांच की तो पता चला कि वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है और इस वजह से चोरी करने वालों का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार बैंक का संचालन एक छोटे से कमरे में हो रहा है और वहां भीड़ हर दिन लगती है और इसी का फायदा चोरी करने वालों ने उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें