फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: चार बदमाशों ने दंपती को रोका फिर ब्लेड मारकर हो गए फरार, युवक की गर्दन और पेट में आई चोट

Tue, 09 May 2023 05:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के कानीपुरा रोड में सोमवार रात चार बदमाशों ने एक बाइक सवार दंपती को रोका और पति पर ब्लेड से हमला कर भाग गए। युवक की पीठ और गर्दन पर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के गंगा नगर में रहने वाला दंपती सोमवार रात को बाइक से विजयागंज मंडी के पास अपने ससुराल जा रहे थे। इस दौरान कानीपुरा रोड पर वैश्य टेकरी के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोका और पति पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड पर गंगा नगर में रहने वाला योगेश अपने पत्नी निकिता के साथ सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर विजयागंज मंडी के समीप ग्राम सुनानिया गोपाल स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। दोनों वैश्य टेकरी के समीप पहुंचे, इसी दौरान चार लोगों ने उन्हें हाथ देकर रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने योगेश को पीटना शुरू कर दिया और उस पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन और पेट पर चोट आई है। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल हालत में योगेश को अस्पताल लेकर आए। इधर उसकी पत्नी निकिता की शिकायत पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें