फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: क्षिप्रा तट पर बजा डमरू, गूंजे मंत्र, भक्तों का हाल जानने चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकले महाकाल

Mon, 03 Aug 2026 09:41 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भव्य सवारी उज्जैन में निकली। रजत पालकी में विराजमान भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार, भजन और जयघोष के बीच नगर भ्रमण हुआ। रामघाट पर क्षिप्रा जल से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण और एलईडी स्क्रीन की विशेष व्यवस्था रही। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ निकली। चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजमान भगवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी में सवार होकर शाम 4 बजे मंदिर से अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

विज्ञापन


सवारी निकलने से पहले दोपहर 3 से 4 बजे मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन और आरती हुई। इसके बाद शाम 4 बजे भगवान रजत पालकी में विराजित होकर मंदिर से रवाना हुए। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी। सवारी की थीम इस बार वैदिक उद्घोष रही। क्षिप्रा नदी के श्रीराम घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर 1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रों के उद्घोष के साथ बाबा का स्वागत किया। भजन मंडली, झांझ, डमरू दल ने भी सवारी का वैभव बढ़ाया। पूरे मार्ग में जय श्री महाकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से निकलकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी से होते हुए श्री रामघाट पहुंची। यहां मां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और आरती पूजन किया गया। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर लौटी।

ये भी पढ़ें- नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, BJP के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने दूर खड़े श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया पर सवारी का लाइव प्रसारण किया। साथ ही रथ पर एलईडी भी लगाई गई थी, जिससे दूर से भी भक्त बाबा के दर्शन कर सके।

बाबा महाकाल की सवारी

 

बाबा महाकाल की सवारी

 

बाबा महाकाल की सवारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें