फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मछलियां पकड़ने की बात को लेकर दो परिवारो में विवाद, लट्ठ और पाइप से की पिटाई, हमले में सात लोग घायल

Tue, 18 Apr 2023 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के घटिया में तालाब से मछली पकड़ने की बात पर दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद में एक परिवार ने दूसरे पर लाठी- पाइप से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मछली पकड़ने की बात पर दो परिवारों में विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में रविवार रात घटिया के समीप तालाब से मछलियां पकड़ने के विवाद में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया और जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक परिवार की महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटिया थाना पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरा घटिया में रहने वाले बने सिंह पिता बिहारीलाल बंजारा का विवाद तालाब से मछली पकड़ने की बात को लेकर एक अन्य परिवार से चल रहा है। सोमवार को इसी विवाद के चलते बनेसिंह के परिवार पर हमला कर दिया। लट्ठ व पाईप से आरोपियों ने पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा। हमले में बने सिंह का भतीजा राजेश, भाई रमेश, अंतर सिंह, पत्नी मुन्नीबाई, बहू निशा, प्रेमबाई और भाभी मांगू बाई घायल हो गए। आरोपियों ने विवाद के चलते परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें