फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: भोपाल संभाग में कहीं-कहीं हुई बारिश, अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में गिर सकता है पानी

Mon, 17 Apr 2023 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि बैतूल एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखने लगा है। राजधानी भोपाल में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि बादल होने से रात का तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग भी 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन का पारा अधिकांश शहरों में 40 के ऊपर ही दर्ज किया गया। तापमान में मामूली बढ़त रही। प्रदेश में सबसे गर्म खजुराहो रहा। यहां 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात दमोह और टीकमगढ़ की रही। दोनों ही जगह न्यूनतम पारा 26 डिग्री तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरे। दिन का पारा सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि बैतूल एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक उछल सकता है। उसके बाद फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 

प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम तापमान बीते 24 घंटें में अंतर
खजुराहो 43.2 (+0.8)
राजगढ़ 43 (+0.5)
सतना 42.4 (+2.4)
टीकमगढ़ 42 (+0.5)
नर्मदापुरम 41.7 (+0.8)
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे गर्म रात वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटें में अंतर
दमोह 26 (+2.4)
टीकमगढ़ 26 (+1)
सीधी  25.2 (+2)
सागर 25.2 (+1)
भोपाल 24.6 (+1.1)

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
इंदौर 39.6 21.5
भोपाल 40.9 24.6
ग्वालियर 41.7 21.5
जबलपुर 40.4 21.8    

अगले दो दिन कई जगह बारिश का संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके असर से गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। वहीं, अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। 18 और 19 अप्रैल को मौसम में और भी बदलाव होगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें