फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बर्खास्त आरक्षक बना चेन स्नेचर, 250 CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने पकड़ा, यौन शोषण का भी आरोपी

Sat, 15 Feb 2025 01:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आरोपी जय कुमार शर्मा कोटा का रहने वाला है। वह RAC कें होमगार्ड आरक्षक के पद पर पदस्थ था। यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण वर्ष 2001 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह अपराध की दुनिया आ गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन स्नेचिंग की वारदात करने के बाद सोने की चेन मुंह में दबाकर भागे कोटा राजस्थान के बदमाश को 250 से अधिक कैमरों के फुटेज देखने के बाद उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को यौन शोषण के मामले में वर्ष 2001 में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) से बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद से वह लगातार संगीन अपराधों को अंजाम दे रहा था। दो साल पहले उसने उज्जैन आकर बाइक चोरी की थी, उसी पर सवार होकर नीलगंगा क्षेत्र के इंदौर-नागदा बायपास पर चेन स्नेचिंग को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


तिरुपति डायमंड कॉलोनी में रहने वाली सीमा पिता लक्ष्मण भुजाड़े अपनी मां उषा भुजाड़े के साथ पांच फरवरी की सुबह एक्टिवा पर सवार होकर महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने, रियल स्टेट के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाश ने सीमा के गले से सोने की चेन झपट ली।

नीलगंगा थाना पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। बदमाश के आने और जाने वाले मार्गों को खंगाला गया। बदमाश का मूवमेंट शहर में दिखाई दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए साइबर टीम की मदद ली गई, और थाना प्रभारी तरुण कुरील ने एसआई वेदप्रकाश साहू, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, प्रेम समरवाल (साइबर सेल), आरक्षक अंकित चौहान, दीपक दिनकर और लोकेश प्रजापति की टीम गठित की। इस दौरान पता चला कि बदमाश राजस्थान के कोटा स्थित न्यू जवाहर नगर का रहने वाला जय कुमार उर्फ जयप्रकाश पिता राजेंद्र पाल शर्मा (48 वर्ष) है। टीम तलाश में कोटा पहुंची और दो दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर उज्जैन ले आई। उसके पास से सोने की चेन और वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मामले का खुलासा एसपी प्रदीप शर्मा ने किया और बताया कि बदमाश राजस्थान के आरएसी (होमगार्ड) से बर्खास्त हो चुका है। 2001 में उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से वह राजस्थान के कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा सहित उज्जैन आकर 18 अपराध कर चुका है। राजस्थान में उसके खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी, दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण, आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज होना सामने आए हैं। खुलासे के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया।

यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण नौकरी से किया था बर्खास्त
आरोपी जय कुमार शर्मा पिता राजेंद्र पाल शर्मा (48) निवासी कोटा राजस्थान पूर्व में RAC (राजस्थान होमगार्ड) में पदस्थ था। यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण वर्ष 2001 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी पर राजस्थान के विभिन्न शहरों के थानों में 16 संगीन अपराध दर्ज हैं, जिनमें  लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण, आर्म्स एक्ट आदि। पुलिस ने उसके पास से एक लाख 25 हजार का माल बरामद किया है।
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें