फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: भस्म आरती की बुकिंग में ठगी; ऑनलाइन 9700 रुपये लेकर ठग फरार, बिना दर्शन लौटे श्रद्धालु

Thu, 17 Aug 2023 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुणे से दर्शन करने आए श्रद्धालु ने ऑनलाइन माध्यम से 9700 रुपये देकर भस्म आरती के लिए बुकिंग कराई थी। यहां पहुंचने पर पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग की ही नहीं गई। 
विज्ञापन
ठगी के शिकार पीड़ित श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। इसी के साथ ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे से दर्शन करने आए श्रद्धालु के साथ भस्म आरती में प्रवेश दिलवाने के नाम पर 9700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद श्रद्धालु ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को लिखित में शिकायत कर मयूर जैन नामक युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता विश्वजीत गोहिल निवासी पुणे महाराष्ट्र ने बताया कि वह पत्नी और मां के साथ महाकाल के दर्शन करने आए थे। उन्होंने पूर्व में मयूर जैन नामक युवक से संपर्क किया और उसे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 9700 रु. ट्रांसफर किए और भस्म आरती दर्शन का वादा किया। जब गुरुवार सुबह पुणे के श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से महाकाल मंदिर भस्म आरती की कोई बुकिंग हुई ही नहीं है। इसके बाद श्रद्धालु काफी देर परेशान होते रहे। वहीं, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को लिखित में शिकायत करते हुए मयूर जैन नामक युवक पर कठोर कार्रवाई के लिए आवेदन पत्र लिखा है। भस्म आरती किए बिना उन्हें घर लौटना पड़ा।

भस्म आरती के नाम पर महाराष्ट्र के श्रद्धालु के साथ हुई ठगी के मामले में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया विश्वजीत सिंह गोहिया की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


ठग से श्रद्धालु का ऐसे हुआ संपर्क
महाकाल मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से दर्शन करने परिवार के साथ आए विश्वजीत सिंह गोहिया ने बताया कि पूर्व में उनके मित्र यहां दर्शन करने आए थे। उस दौरान मयूर जैन नामक युवक ने उनके दर्शन की व्यवस्था मोटी रकम लेकर की थी। इसी दौरान उनके मित्र ने ठग का संपर्क सूत्र विश्वजीत सिंह गोहिया को दिया। मयूर ने भस्म आरती के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें