फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, न्याय की आस लिए एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, आपबीती सुनाई

Thu, 17 Aug 2023 11:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय पर बुधवार शाम एक महिला ने पति पर तलाक देने का गंभीर आरोप लगाते हुए उसे घर से निकालने की बात कही और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन के काजीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला एसपी कार्यालय पर पहुंची थी, जहां उसने एसपी सचिन शर्मा के नाम एक आवेदन दिया है, जिसमें उसने पति आसिफ मेव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। महिला का कहना है कि उसका ससुराल आगर में है, जहां पति आसिफ मेव गैरेज पर काम करता है। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और उसके कुछ अन्य महिलाओं से भी नाजायज संबंध भी हैं, जिसके कारण उसने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया है। महिला द्वारा की गई शिकायत पर जांच किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें