बाबा महाकाल की शरण मे परिवार के साथ दर्शन करनेपहुंचे क्रिकेटर कुणाल पंड्या
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेटर कुणाल पण्ड्या सपत्नी महाकाल मंदिर में आए। उन्होंने पहले गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे और बाबा महाकाल के सामने मत्था टेका। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारियों ने पूजन अर्चन करवाया और प्रसाद स्वरूप बाबा महाकाल का दुपट्टा पण्ड्या को भेंट किया। इसके बाद वे नन्दी हाल में पहुंचे, जहां उन्होंने नन्दी के कानों में मनोकामना कही। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
बता दें कि कुणाल पण्ड्या के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत बढ़िया लगा। वे यहां दूसरी बार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी यहां दर्शन के लिए यहां आया था और वही सकारात्मक ऊर्जा आज भी महसूस हुई।
पहले वनडे में 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया था कुणाल पंड्या ने
कृणाल का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिताजी का नाम हिमांशु पांड्या और उनके छोटे भाई का नाम हार्दिक पांड्या है। कृणाल ने 27 दिसंबर 2017 में उनकी गर्ल फ्रेंड पांखुरी शर्मा से विवाह किया। उन्होंने 2021 में वनडे इंटरनेशनल मैच मे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचा था। वह डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में महज 26 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह मुकाम हासिल किया है।