फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रामनिवास रावत ने इस्तीफे के बाद जाहिर किया दिल का दर्द, बोले- आदिवासी वोट और भीतरघात हार की वजह

Sun, 24 Nov 2024 10:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के उपचुनाव में विजयपुर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी हार को जातिगत कारणों से जोड़ते हुए पार्टी में भीतरघात को बताया है। 
विज्ञापन
रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने चुनाव में हार के बाद दर्द छलका है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में नैतिकता के आधार पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही। साथ ही अपनी हार की वजह भी बताई। बता दें, कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने रामनिवास रावत को सात हजार से अधिक वोटों से हराया। 
विज्ञापन


रावत ने अपनी हार का कारण जातिगत फैक्टर को बताया। विजयपुर में लगभग 70 हजार आदिवासी वोटर हैं और उनका मानना था कि यही आदिवासी वोटर उनकी हार के प्रमुख कारण बने। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस की कोई रणनीति हार के पीछे नहीं थी, बल्कि जातिगत कारणों ने बड़ी भूमिका निभाई। रावत ने अपनी हार के पीछे एक और बड़ा कारण भी बताया। उन्होंने यह कहा कि क्षेत्र की राजनीति में पहले कांग्रेस के किसी अन्य व्यक्ति को पनपने नहीं दिया गया था और जब वे भाजपा में गए तो वहां भी कुछ लोगों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी और उन्होंने भीतरघात किया। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। 

वहीं, रामनिवास रावत के भीतरघात वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने क्या कहा इसकी मुझे जानकारी नहीं है। विजयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की है। कांग्रेस ने वहां झूठ फैलाया। उन्होंने आदिवासी समाज के भाइयों के सामने गलत तथ्य रखें। शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जीत का इतिहास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें