फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी स्मार्ट सिटी: उज्जैन के हर वार्ड से आ रही स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत, 45 हजार लाइटें शहर में लगी

Wed, 13 Mar 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन नगर निगम में इन दिनों शहर के हर वार्ड से चौराहों और कॉलोनी में लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन नगर निगम सीमा में शहर के चौराहों, गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों को रोशन करने के लिए जो स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, उनमें से अधिकांश बंद हो गई हैं। कई लाइटों के चोक उड़ गए हैं तो कुछ लाइटों की प्लेटें खराब हो गई हैं। उज्जैन शहर के आधे से ज्यादा वार्डों की शिकायतें नगर निगम के पास पहुंच रही हैं। लेकिन मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में नगर निगम के प्रकाश विभाग से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि उज्जैन शहर में नगर निगम द्वारा 20 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिसका मेंटेनेंस नगर निगम स्वयं करती है और नगर निगम का प्रकाश विभाग इन लाइटों के मेंटेनेंस का सामान एडवांस में मंगाकर रखती है। सूचना मिलने पर तत्काल लाइट सुधार दी जाती है। उज्जैन शहर में 20 हजार नगर निगम की स्ट्रीट लाइट के अलावा 25 हजार स्ट्रीट लाइट स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा भी लगाई गई हैं। इन लाइटों का मेंटेनेंस स्वयं स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा किया जाता था। लेकिन अभी कुछ समय से इन 25 हजार स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस भी नगर निगम को दे दिया गया।

अब नगर निगम को कुल 45 हजार स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस एवं सुधार कार्य देखना होता है। नगर निगम के पास मेंटेनेंस के लिए जो सामान था, वह लग चुका था। अब एकदम चोक एवं प्लाटों की कमी आने के कारण शहर के अधिकांश स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है। इस मामले में प्रकाश विभाग के सहायक यंत्री जितेंद्र जादौन ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस एवं सुधार कार्य के लिए चोक एवं प्लेट के साथ अन्य सामान का ऑर्डर दे दिया गया है। एक-दो दिन में सामान आने पर सभी स्ट्रीट लाइटों का सुधार कार्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें