फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: फावड़ा मंगाकर कलेक्टर ने की सफाई, गंदगी भी हटाई, राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश

Sun, 21 Jan 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक संकुल भवन परिसर एवं भवन के आसपास तथा संकुल भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर साफ-सफाई की।

विज्ञापन
फावड़ा मंगाकर कलेक्टर ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन कलेक्टर ने स्वयं एक घंटे सफाई की और फावड़ा मंगाकर गंदगी को हटाया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग आदि अधिकारी-कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर सफाई की। सफाई के दौरान कलेक्टर ने प्रथम एवं द्वितीय तल पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कोने पर गंदगी मिलने पर संबंधित ई-गवर्नेंस के सुमित शर्मा को निर्देश दिये कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर फुटेज निकालकर गंदगी करने वालों की लिस्ट तैयार की जाये, ताकि उन पर जुर्माना किया जा सके।

विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोबारा इस प्रकार की गंदगी न दिखाई दे। अपने-अपने कार्यालय के आसपास किसी प्रकार की गंदगी न हो और गंदगी करने वालों पर जुर्माना किया जाये। जुर्माना न करने पर संबंधित कार्यालय के अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि अपने-अपने आफिस में जुर्माने की रसीद रखी जाये। जैसे ही किसी ने गन्दगी की, जुर्माने की रसीद काटी जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी चलाया गया सफाई अभियान
जिला पंचायत में भी सफाई अभियान चलाकर अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई की। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री भारती, अधीक्षक विजय खांडेकर, सुरेन्द्र आर्य, संजय विनोदिया, हेमन्त पांचाल, अरूण गोरे, देवीशरण देवलिया ने सफाई अभियान में भाग लिया। इसी तरह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय विकास खण्ड उज्जैन में सफाई अभियान चलाकर अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें