फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: फावड़ा चलाकर कलेक्टर ने की सफाई, अधिकारियों से बोले- सीसीटीवी देखकर गंदगी फैलाने वालों की काटें रसीद

Sun, 21 Jan 2024 02:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि अपने-अपने ऑफिस में जुर्माने की रसीद रखी जाए। जुर्माना न करने पर संबंधित कार्यालय के अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सफाई करते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक संकुल भवन परिसर एवं भवन के आसपास तथा संकुल भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर साफ-सफाई की। कलेक्टर ने स्वयं एक घंटे सफाई की और फावड़ा मंगाकर गन्दगी को हटाया गया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग आदि अधिकारी-कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर सफाई की। सफाई के दौरान कलेक्टर ने प्रथम एवं द्वितीय तल पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कोने पर गन्दगी मिलने पर सम्बन्धित ई-गवर्नेंस के सुमित शर्मा को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर फुटेज निकालकर गन्दगी करने वालों की लिस्ट तैयार की जाए, ताकि उन पर जुर्माना किया जा सके। 

निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोबारा इस प्रकार की गन्दगी न दिखाई दे। अपने-अपने कार्यालय के आसपास किसी प्रकार की गन्दगी न हो और गन्दगी करने वालों पर जुर्माना किया जाए। जुर्माना न करने पर सम्बन्धित कार्यालय के अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने ऑफिस में जुर्माने की रसीद रखी जाए। जैसे ही किसी ने गन्दगी की, जुर्माने की रसीद काटी जाए। 
विज्ञापन


यहां भी चलाया गया सफाई अभियान
जिला पंचायत में भी सफाई अभियान चलाकर अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई की। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी भारती, अधीक्षक विजय खांडेकर, सुरेन्द्र आर्य, संजय विनोदिया, हेमन्त पांचाल, अरूण गोरे, देवीशरण देवलिया ने सफाई अभियान में भाग लिया। इसी तरह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय विकास खण्ड उज्जैन में सफाई अभियान चलाकर अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई की। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुबोध कुमार पाठक, शिवराज सिंह पावक, राजेश चौहान, मनोहर गिरि, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अविनाश गुजराती, ऋषिकेश शर्मा, घनश्याम पाटीदार, आशा गोयल, रेखा कानपुरी आदि ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई की। इसी तरह जिले में भी सफाई अभियान का कार्य निरन्तर जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें