मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है। उसी प्रकार अब अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा। जिससे लोग घर घर गोमाता को पालें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांंग गोमाताओं को गौशाला में रखा जायेगा। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो इसका प्रशिक्षण भी शुरू होगा। गोवंश की नस्ल सुधारने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी देसी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देसी गौमाता फले फुलें इसके प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिल गौशाला के संवर्धन के कामों को सराहा
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में हमारी गौमाता पर भी संकट आया है। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कृत संकल्पित है। गौशालाओं को संवारने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कपिला गौशाला के संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले श्री अच्युतानंद जी महाराज का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि श्री अच्युतानंद जी महाराज गोवंश में संरक्षण के दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने पहले भी ग्वालियर में 5000 से अधिक गोवंश के पालन पोषण का उल्लेखनीय काम किया हैं। उन्होंने कपिल गौशाला में निर्मित भगवान शिव गणेश की सुंदर प्रतिमाओं की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि कपिला गौशाला में न केवल पशुओं का अच्छे से पालन पोषण किया जा रहा है, बल्कि यह आधुनिक यंत्रों से भी सुसज्जित है। जिसमें चंद मिनटों में 1000 से अधिक पशुओं का आहार बनाया जा सकता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन, भोपाल, इंदौर देवास आदि के प्रमुख मार्गो पर निराश्रित पाए जाने वाले गोवंश को गौशाला में रखने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कपिल गौशाला के संवर्धन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।