फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विक्रम विवि के दीक्षांत समारोह के अतिथि रहेंगे मुख्यमंत्री, जानिए इस वर्ष शाम को क्यों होगा आयोजन

Mon, 20 Mar 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन का विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 मार्च को होने जा रहा है। तैयारियां एक महीने पहले से की जा रही हैं। इस बार आयोजन के मुख्य अतिथि और समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
उज्जैन का विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 मार्च को होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार अलग समय और अलग अतिथि के साथ संपन्न होने जा रहा है। इस बार अतिथि भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनने जा रहे हैं। वे सुबह कई आयोजनों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए इस बार दीक्षांत समारोह शाम के वक्त होने जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन का विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 मार्च को होने जा रहा है। तैयारियां एक महीने पहले से की जा रही हैं। हर बार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल (कुलाधिपति) को ही बनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कार्यालय से दीक्षांत समारोह में आने से असमर्थता व्यक्त करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करने के बाद दीक्षांत समारोह के आमंत्रण कार्ड छपवाने का काम शुरू हो गया है। 

यह रहेंगे अतिथि
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन एवं अन्य अतिथि गण मौजूद रहेंगे। मंगलवार को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल होगी। 
विज्ञापन


शाम को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह
गुड़ी पड़वा 22 मार्च 2023 को यह दीक्षांत समारोह इस बार सुबह नहीं शाम 4 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को शाम 4 बजे आयोजित करने के पीछे कारण यह है कि गुड़ी पड़वा होने के कारण सुबह से नए वर्ष के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उपस्थित होना पड़ेगा। इसी के चलते शाम 4 बजे यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें