फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जीतू पटवारी के महाकाल दर्शन के दौरान हुई थी टूट फूट, कर्मचारियों से अभद्रता व गाली गलौज, एफआईआर दर्ज

Wed, 20 Dec 2023 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कल मंदिर के नंदी हाल में प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की की थी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की और नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया था। उनकी इस धक्का-मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया था।

विज्ञापन
जीतू पटवारी के महाकाल दर्शन के दौरान हुई थी टूट फूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को दर्शन की विशेष अनुमति दी गई थी। उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान भी था। इसे देखते हुए महाकाल महालोक, वीआइपी गेट, काला गेट तथा नगाड़ा गेट पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस व मंदिर समिति के गार्ड शामिल थे सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को भीतर प्रवेश करने से रोका, बावजूद इसके कुछ लोग नगाड़ा गेट तक पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


इन लोगों ने गेट को पार करके नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया, सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया था। मामले में अनुशासनहीनता की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे गए हैं। महाकाल मंदिर समिति की ओर से महाकाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

नामजद प्रकरण किया जाएगा दर्ज
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच करने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात कांग्रेसियों पर धारा 294, 323, 506, 34 भादवी धारा 37 (च) (छ) महाकाल मंदिर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर जल्द ही दोषियों के खिलाफ जल्द ही नामजद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें