फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: फिजियोथैरेपिस्ट से छेड़छाड़ और मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, घर तोड़ने की मांग के साथ लोगों का हंगामा

Sat, 29 Jul 2023 02:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में गोलामंडी में एक फिजियोथैरेपिस्ट के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामला बढ़ा तो वर्ग विशेष के लोगों ने थाने पर हंगामा किया। इस दौरान चार थानों की पुलिस मौजूद रही। 

 
विज्ञापन
उज्जैन में वर्ग विशेष के लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के गोलामंडी में फिजियोथैरेपिस्ट युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद शुक्रवार देर रात लोगों ने खाराकुआं थाने का घेराव किया। मारपीट करने वालों के मकान तोड़ने की मांग की गई। हंगामा बढ़ता देख चार थानों का पुलिस बल खाराकुआ थाना पहुंचा था। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चितेरा बाखल में रहने वाली 23 वर्षीय युवती आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथैरेपिस्ट है। शाम को अकेली घर लौट रही थी। उसी दौरान गोला मंडी में उसे तीन युवको ने रोका और मारपीट कर दी। युवती ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। जब भाई वहां पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसे भी पीटा। युवती का कहना था कि तीनों उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की है। भाई-बहन के साथ हुई मारपीट की खबर समुदाय विशेष को लगी तो खाराकुआं थाने पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने थाने के बाहर धरना देते हुए मारपीट करने वालों के मकान तोड़ने की मांग शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख महाकाल, कोतवाली, जीवाजीगंज और खाराकुआ थाने का बल एकत्रित हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती को चोट लगी होने पर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। थाने पर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने देर रात को घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें