फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 'चादर चढ़ाने की अनुमति दी थी कर गए हनुमान चालीसा', दरगाह पर भजन करने के मामले में बोली कमेटी

Tue, 16 Dec 2025 10:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के रामघाट स्थित मौलाना मौज की दरगाह पर हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान चालीसा पाठ का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। दरगाह कमेटी ने बिना अनुमति आयोजन का आरोप लगाते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही है।
विज्ञापन
इस दरगाह पर हुआ था आयोजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू संत बम-बम भोले बाबा की मौजूदगी में हनुमान अष्टमी पर रामघाट स्थित मौलाना मौज की दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था। इसमें न सिर्फ हनुमान जी बल्कि भगवान श्री राम के जयकारे भी लगाए गए। हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही धर्मालुजन इस आयोजन में भजन-कीर्तन और नृत्य कर प्रभु भक्ति में लीन भी दिखाई दिए थे, लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। वायरल हुए इस वीडियो के बाद दरगाह कमेटी के जिम्मेदारों ने कहा है कि बिना अनुमति के दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हमने दरगाह पर चादर चढ़ाने की अनुमति हिंदूवादी संगठन को दी थी, लेकिन उन्होंने बिना अनुमति के यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया जो कि सरासर गलत है। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जानिए क्या है उज्जैन की दरगाह पर जयश्री राम गूंजने का मामला, चलती रही हनुमान चालीसा

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि रामघाट स्थित मौलाना मौज की दरगाह पर बाबा बम बम भोले नामक संत के द्वारा दरगाह पर चादर चढ़ाने और कव्वाली का आयोजन करने की अनुमति मौलाना मौज दरगाह कमेटी से ली गई थी, क्योंकि यह धार्मिक आयोजन था इसीलिए इस आयोजन को करने दिया गया और जब संत के साथ आए लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई तब तक कमेटी के लोग भी वहीं पर रहे, लेकिन संत ने कव्वाली की जगह पर दरगाह पर हनुमान चालीसा का आयोजन कर दिया और इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि दरगाह पर हनुमान चालीसा किए जाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। संतों ने बिना अनुमति के यह आयोजन किया, जो कि सरासर गलत है। इस प्रकार के आयोजन से हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है वैसे दरगाह कमेटी के लोग इस घटना के बाद काफी आक्रोशित हैं, लेकिन उन्होंने कोई भी लिखित शिकायत प्रशासनिक तौर पर और थाने पर नहीं की है।
विज्ञापन


दरगाह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मौलाना मौज की दरगाह पर सभी जाति और धर्म के लोग आते हैं और इबादत करने के साथ ही कव्वाली और चादर चढ़ाने जैसे आयोजन भी करते हैं। इन संतों को भी यही सोचकर अनुमति दी गई थी कि यह कमेटी के नियमों के अनुसार ही कव्वाली और चादर चढ़ाने जैसे आयोजन करेंगे लेकिन उन्होंने हमारे विश्वास को तोड़कर हनुमान चालीसा जैसा पाठ किया।
विज्ञापन


तेजी से वायरल हुआ था वीडियो
रामघाट स्थित मौलाना मौज की दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है ओर एक संत के साथ ही बड़ी संख्या में कुछ लोग जय श्री राम और जय श्री हनुमान के जयकारे लगाते देखे गए।


 

ऐसे हुआ था आयोजन

 

ऐसे हुआ था आयोजन

 

ऐसे हुआ था आयोजन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें