फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना जिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमण मामला: राज्य स्तरीय जांच दल गठित, सात दिन में देगा रिपोर्ट

Tue, 16 Dec 2025 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण के मामले की जांच के लिए राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है। समिति सात दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
जांच - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चों में एचआईवी संक्रमण पाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया है। यह दल पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गठित जांच दल सात दिवस के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: डिप्टी सीएम बोले- थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन


राज्य स्तरीय जांच समिति में अध्यक्ष रीवा संभाग के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ. सत्य अवधिया को बनाया गया है।  सचिव संचालनालय में एसबीटीसी/ ब्लड सेल उप संचालक डॉ. रूबी खान के अलावा सदस्य के रूप में भोपाल एम्स के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विशेषज्ञ डॉ. रोमेश जैन, भोपाल बीएमएचआरसी की सीनियर ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर अधिकारी, होशंगाबाद के खाद्य एवं औषधि प्रशासन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक संजीव जादौर, भोपाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन में औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे को शामिल किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समिति द्वारा जांच पूर्ण कर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: संबल हितग्राहियों के खातों में 160 करोड़ अंतरित, CM बोले- श्रमिक मध्य प्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें