फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर में घुसी कार, एक गंभीर घायल, दो को आई मामूली चोट

Mon, 18 Dec 2023 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन के आगर रोड पर बीती रात लाल रंग की कार सड़क के बीच डिवाइडर में जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे और कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन
गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर रोड स्थित चककमेड़ के मोड़ पर बीती रात लाल रंग की कार क्रमांक एमएच 14 जे यू 9128 सड़क के बीच डिवाइडर में जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। आज सुबह तक कार दुर्घटनास्थल पर ही खड़ी हुई थी।  क्षेत्र के लोगों के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे आगर रोड स्थित चक कमेड़ मोड़ पर सड़क के बीच लगे डिवाइडर से अनियंत्रित होकर लाल रंग की कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


अन्य को आई मामूली चोट
लोगों ने बताया कि इसमें तीन लोग सवार थे और कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है। इस बारे में एडिशनल एसपी जयंत सिंह राठौड़ ने बताया कि गाय को बचाने के चक्कर में यह कार डिवाइडर में जा टकराई है। इस कार में बैठे विक्रम पिता रामनाथ निवासी जेथल टेक को गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें